कचहरी चौक पर सीएम ने ली चाय की चुस्कियाँ

--Advertisement--

एक दुकान से 500 रुपए में पपीते और संतरों की ख़रीददारी की।

हिमखबर – डेस्क 

एक बार फिर आम आदमी की तरह, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज धर्मशाला के कचहरी चौक के पास ढागरू स्वीट शॉप पर चाय की चुस्कियाँ लीं।

मुख्यमंत्री शाम क़रीब साढ़े पाँच बजे कचहरी चौक पहुँचे और सबसे पहले उन्होंने एक रेहड़ी से 50 रुपए की मूँगफली ख़रीदी और दुकानदार से बातचीत की।

पालमपुर के पास चाँदपुर के रहने वाले रेवड़ी लगाने वाले रमेश चंद ने बताया कि वह वर्ष 1990 से यहाँ अपनी रेहड़ी लगा रहे हैं और इसी दुकान से अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों से बातचीत भी की और उनका कुशलक्षेम पूछा। इसके बाद वह अमरजोत की सब्ज़ी की दुकान पर गए और उससे पपीते और संतरे ख़रीदे, जिसके उन्होंने 500 रुपए भी चुकाए।

बातचीत में अमरजोत ने बताया कि वह खुद दुकान करती है क्योंकि पिता का देहांत हो चुका है और परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है। परिवार के सभी भाई बहन उससे छोटे हैं और सब्ज़ी व फल की दुकान करती है। साथ ही उसकी बहन की जूस की दुकान भी है।

मुख्यमंत्री परिवार से मेहनत से बहुत प्रभावित हुए और कहा कि आप पूरी मेहनत करें, राज्य सरकार परिवार की पूरी मदद करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सभी जरुरतमंद वर्गों के लिए योजनाएं बनाई हैं और इनका लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...