बेटा-बेटी में भेदभाव न करने की शपथ ली, जागरुकता रैली निकाली

--Advertisement--

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूरे होने पर किया आयोजन

हमीरपुर 22 जनवरी – हिमखबर डेस्क

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर बुधवार को एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में अधिकारियों-कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूली विद्यार्थियों और अन्य लोगों को बेटा-बेटी में भेदभाव न करने, बेटियों का सही ढंग से पालन-पोषण करने, गर्भधारण से लेकर जन्म तक हर बेटी को सुरक्षित रखने तथा लिंगानुपात में सुधार के लिए अपना योगदान देने की शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के काफी अच्छे परिणाम सामने आए हैं। लगभग एक दशक दौरान जिला का शिशु लिंगानुपात 876 से बढ़कर 950 तक पहुंच गया है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार, बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान और कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

शपथ दिलाने के बाद कार्यवाहक उपायुक्त ने एक जागरुकता रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली हमीरपुर शहर के मुख्य बाजार से भोटा चौक तक और वापस टाउन हॉल में संपन्न हुई। इस रैली में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्राओं ने पोस्टरों, बैनरों और नारों से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...