सड़क हादसे में चाची-भतीजे की मौत

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली की ग्राम पंचायत पलौहड़ा में मंगलवार सुबह ही मातम छा गया। पलौहड़ा पंचायत निवासी चाची-भतीजे की कार हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुमन कुमारी और वरुण के तौर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार मृतका सुमन कुमारी का बेटा कनाडा में रहता है तथा परिवार ने बहु को भी कनाडा भेजने का मन बनाया। मंगलवार को सुमन कुमारी अपने पति, भतीजे वरुण व अपने कुड़म-कुड़मनी के साथ बहु को कनाडा भेजने के लिए टैक्सी से दिल्ली छोड़ने गए।

दिल्ली में अपनी बहू को हवाईजहाज में चढ़ाने के बाद वहां से वापस आते समय भाखड़ा नंगल के समीप उनकी टैक्सी की बोल्वो बस के साथ टक्कर हो गई। जिससे सुमन कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भतीजे वरुण ने कुछ समय बाद दम तोड़ दिया। मृतका का पति, गाड़ी चालक और कुड़म-कुड़मनी गंभीर घायल हुए हैं जिन्हें उपचार हेतु भर्ती करवाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...