हमीरपुर में गणतंत्र दिवस पर हर्षवर्द्धन चौहान फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

76वां गणतंत्र दिवस जिला हमीरपुर में भी 26 जनवरी को हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाएगा। एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

सुबह 11 बजे आरंभ होने वाले इस समारोह में उद्योग, श्रम एवं रोजगार और संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। इस भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट एंड गाइड्स की टुकडिय़ां भी भाग लेंगी।

राहुल चौहान ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह के लिए सभी तैयारियां आरंभ कर दी गई हैं। परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल के लिए संबंधित अधिकारियों को पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सतनाम सिंह ग्रोवर ने रेड क्रॉस सोसाइटी को भेंट किया 50 हजार रुपये का चैक

प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी सतनाम सिंह ग्रोवर ने सामाजिक...