हिमाचल हाइकोर्ट में नौकरी का मौका, विभिन्न श्रेणियों के भरे जाएंगे 187 पद, आवेदन करने की ये है आखिरी तारीख

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए हाईकोर्ट में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है, हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों के 187 पद भरे जाएंगे।

हिमखबर डेस्क

हिमाचल में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को लिए राहत भरी खबर है। नौकरी के ये मौका प्रदेश हाईकोर्ट में मिलने जा रहा है। उच्च न्यायालय में विभिन्न श्रेणियों के 187 पद भरे जा रहे हैं। जिसके लिए 30 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर तय की गई है। ऐसे में सरकारी नौकरी पाने के इच्छुक युवा तय की गई अवधि तक आवेदन कर सकते हैं।

वहीं, आवेदन के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। जिसमें अनारक्षित और इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन वर्ग में आवेदनकर्ता की उम्र 18 से 45 के बीच होनी चाहिए। इसी तरह से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग में आवेदनकर्ता की आयु 18 से 50 के बीच तय की गई है। इसके अलावा सरकारी नौकरी में सेवारत वर्ग में आवेदनकर्ता की आयु 18 से 50 निर्धारित की गई है।

हिमाचल हाईकोर्ट में भरे जाएंगे क्लर्क के 63 पद

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों के कुल 187 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें सबसे अधिक क्लर्क के 63 पद भरे जाएंगे। जिसमें 49 पद नियमित और 14 पद अनुबंध आधार पर भरे जाएंगे। इसी तरह से स्टेनोग्राफर के कुल 52 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे गए है। इसमें 22 पद रेगुलर और 30 पद अनुबंध पर भरे जाएंगे। इसके अलावा के कुल 6 पद रेगुलर तौर पर भरे जाने हैं। वहीं, 66 पद प्यून के भरे जाएंगे। इसमें 64 पद रेगुलर और 2 पद डेली वेजेस पर भरे जाएंगे। विभिन्न श्रेणियों में पे मेट्रिक 18 हजार से 81,200 तय किया है।

आज से आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

हिमाचल हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणियों के लिए 30 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू गई है। हाईकोर्ट में नौकरी के इच्छुक युवा 31 दिसंबर तक रात 11:59 मिनट तक ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...