नगरोटा बगवां में पुरानी रंजिश के चलते 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के सिर पर किया तेज हथियार से वार, दो गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

नगरोटा बगवां थाना के अंतर्गत पुरानी रंजिश के चलते 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला के सिर पर तेज हथियार से वार किया गया।

थाना प्रभारी चमन लाल के बोल

थाना प्रभारी चमन लाल ने बताया कि देर रात्रि गाली-गलौच के बाद मारपीट हुई तथा एक बुजुर्ग महिला के सिर पर तेज हथियार से वार किया। इस पर महिला की हालत गंभीर हो गई जोकि डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में वेंटिलेटर पर उपचाराधीन है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में प्यारेलाल निवासी रजियाणा ने पुलिस में आकर मुकद्दमा दर्ज करवाया। जिस पर आरोपी दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रीतम चंद पुलिस की हिरासत में है तो उसका दूसरा भाई टांडा में उपचाराधीन है, जिसकी गिरफ्तारी भी पुलिस ने डाल दी है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत हत्या का प्रयास करने पर मामला दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...