पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

शनिवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में 40 वाँ वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कमांडेंट विशेष बल प्रशिक्षण स्कूल (SFTS) कर्नल अमरिंदर सिंह बैंस तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पुनीत बैंस उपस्थित रहे।

कमांडिंग ऑफिसर आर्मी मेडिकल कोर कर्नल सफीक फैजी विशिष्ट आमंत्रित अतिथि थे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्राचार्य अनिल कुमार द्वारा मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर हरित स्वागत किया गया गया।

प्राचार्य द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन के माध्यम से विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान राजस्थानी, गुजराती, पंजाबी, हिमाचली, नेपाली एवं केरल के लोक नृत्यों की सुंदर प्रस्तुति दी गई। बूढ़े मां-बाप के प्रति सेवा भाव को प्रस्तुत करती एक सुंदर लघु नाटिका विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई।

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों द्वारा दी गई रंगारंग प्रस्तुतियों की सराहना की साथ ही विद्यालय की निरंतर प्रगति पर खुशी जाहिर की। उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों को बढ़ावा एवं देशभक्ति की भावना विकसित करने पर विशेष जोर दिया।

इस अवसर पर मंच संचालन विद्यालय की विद्यार्थियों सोमिल राणा एवं निकिता कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में ओमप्रकाश ढाका पीजीटी हिंदी द्वारा सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लॉटरी को लेकर जयराम ठाकुर का बड़ा बयान, बोले- आदत लगी तो बर्बाद हो जाएंगे परिवार

लॉटरी को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार...

शिरगुल महाराज के प्रसिद्ध कारीगर कृपालु का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

शिरगुल महाराज के सुप्रसिद्ध कारीगर कृपालु का 98 वर्ष...