आयुर्वेद चिकित्सकों को दिया पंचकर्मा का प्रशिक्षण

--Advertisement--

आयुर्वेद चिकित्सकों को दिया पंचकर्मा का प्रशिक्षण

हमीरपुर 30 नवंबर – व्यूरो रिपोर्ट

माननीय निदेशक आयुष डॉ. निपुण जिंदल जी के दिशा निर्देश पर आज जिला हमीरपुर में आयुष विभाग के 20 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों को पंचकर्म चिकित्सा में पारंगत करने हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर जिला आयुर्वेद चिकित्सालय हमीरपुर में आयोजित किया गया। इसमें जिला के विभिन्न भागों से आए चिकित्सकों ने भाग लिया।

जिला आयुष अधिकारी डॉ. बृज नन्दन शर्मा ने बताया कि इस से आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर प्रकार से रोगियों को सेवा प्रदान की जाएगी। इसी कड़ी का अगला प्रशिक्षण शिविर 4 और 5 दिसम्बर को पैरा सर्जकिल तकनीक पर आधारित होगा और इसमें जिला से लगभग 55 आयुर्वेद चिकित्सक  भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि पपरोला आयुर्वेद चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक जिला के चिकित्सकों को प्रशिक्षित करेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर प्रेस क्लब का गठन, आशीष पटियाल बने अध्यक्ष; देखें पूरी कार्यकारिणी

शाहपुर प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन हुआ, आशीष...

हिमाचल: हमीरपुर में 2 नाबालिग अचानक लापता, परिवार परेशान; पुलिस ने शुरू की तलाश

हमीरपुर में दो नाबालिगों के अचानक लापता होने का...