अज्ञात ने शिव मंदिर में रखी विशेष समुदाय की तस्वीर, बजरंग दल, विहिप ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

अज्ञात ने शिव मंदिर में रखी विशेष समुदाय की तस्वीर, बजरंग दल, विहिप ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

कांगड़ा – व्यूरो रिपोर्ट 

काँगड़ा शहर के एक शिव मंदिर में वीरवार को कुछ अज्ञात लोगों ने एक विशेष समुदाय की तस्वीर रख दी।इससे आहत बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के दर्जनों सदस्यों ने शिव मंदिर का शुद्धिकरण किया और हनुमान चालीसा का पाठ किया। आहत युवाओं ने इक‌ट्ठा होकर भारत माता की जय के नारे लगाए।

इसके बाद वे इकट्ठा होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा कि कुछ लोगदेवी-देवताओं की इस नगरी का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं। ऐसे में यहां शांति व्यवस्था को कायम रखने के लिए उचित कदम उठाए जाएं।

बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख नरेंद्र धीमान ने कहा कि कुछ अज्ञात तत्व ऐसी हरकतें कर यहां का माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। प्रशासन और पुलिस विभाग इस मामले में जल्द उचित कार्रवाई करे।

एसडीएम इशांत जसवाल के बोल 

इस संबंध में एसडीएम इशांत जसवाल ने कहा कि उन्हें इस संबंध में ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने इसे जांच के लिए पुलिस को भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...