बल्ह उपमंडल में रेड क्रॉस मेला 24 और 25 नवम्बर को

--Advertisement--

बल्ह/मंडी – अजय सूर्या

उप-मंडलाधिकारी बल्ह द्वारा आगामी 24 और 25 नवम्बर 2024 को उपमंडल स्तरीय रेडक्रॉस मेला टावां स्थित कंसा ग्राउंड आयोजित किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य समाज में मानवता, सहयोग और आपसी सहायता की भावना को बढ़ावा देना है। इस मेले की मुख्य थीम ‘नशा मुक्त बल्ह’ और ‘स्वस्थ बल्ह’ रखी गई है, जो समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

रेडक्रॉस मेला एक ऐसा मंच होगा, जहां विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। इनमें रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, विविध विभागों और स्वयं सहायता समूहों के प्रदर्शनी स्टॉल, तथा शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली गतिविधियाँ शामिल होंगी।

इसके अलावा, समाज के गरीब और जरूरतमंद वर्ग के लिए एक चैरिटी कैंप आयोजित किया जाएगा, जहां लोग दान करके अपना योगदान दे सकते हैं। रक्त की कमी को देखते हुए, मेला रक्तदान शिविर का भी आयोजन करेगा, जिससे जरूरतमंद मरीजों की मदद की जा सके।

इसके अतिरिक्त, सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे मेले में भाग लें, सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लें और अपने समाज के लिए योगदान देने के लिए चैरिटी फंड में दान करें। यह पहल उन लोगों की मदद करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करेगी जो किसी न किसी कारणवश मदद के मोहताज हैंI

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

OPS पर CM सुक्खू का बड़ा बयान, बोले- शेष बचे कर्मचारियों को भी देंगे पुरानी पेंशन का लाभ

हिमाचल विधानसभा में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने OPS...

स्वाइन फ्लू का खतरा! कांगड़ा स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लक्षण दिखें तो तुरंत मास्क पहनें

कांगड़ा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क...