हिमखंड कंसलटेंट काँगड़ा ने इंटरव्यू में 18 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

SIRA/PSBD के तहत दुबई, अबू धाबी (यूएई) में अग्रणी ट्रांसगार्ड कंपनी के लिए हिमखंड कंसलटेंट काँगड़ा ने 8 नवंबर को साक्षात्कार लिए। साक्षात्कार में चयनित 18 युवाओं को मौके पर ही नियुक्ति पत्र भी दे दिए गए।

हिमखंड कंसलटेंट काँगड़ा के प्रबंधक ऋषव ने बताया की इस साक्षात्कार में विभिन जिलों के दसवीं एवं बारहवीं पास, आईटीआई और डिग्रीधारक युवाओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि अबू धाबी (यूएई) कि अग्रणी ट्रांसगार्ड कंपनी ने 10 अभ्यर्थियों का एयरपोर्ट लोडर, 5 अभ्यर्थियों का सुरक्षा कर्मचारी, 3 अभ्यर्थियों का सफाई कर्मचारी में चयन किया।

प्रबंधक ऋषव ने कहा कि इन चयनित अभ्यर्थियों को 35 हजार से 50 हजार रुपये तक मासिक मानदेय दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें कंपनी की ओर से ओवर टाइम भत्ता, वर्दी एवं सुरक्षा किट, सस्ता खाना और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

प्रबंधक ऋषव ने सभी चयनित उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं तथा कैंपस इंटरव्यू के आयोजन के लिए एजेंसी की टीम का धन्यवाद किया। प्रबंधक ऋषव ने बताया की वो इसी तरह का साक्षात्कार 27 -11 -2024 ग्रोवर होटल नियर न्यू बस स्टैंड काँगड़ा में फिर से करवाने जा रहे है।

अधिक जानकारी के लिए कृपया हमसे संपर्क करें:

सरकार द्वारा स्वीकृत लाइसेंस संख्या – MA/MC2/69

हिमखंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड: न्यू बस स्टैंड के पास, कांगड़ा हिमाचल प्रदेश – पिन कोड:-176001,
☎️ 01892-295700, 📱78147-12771, 📧Himhandconsultents2024@gmail.com

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...