दर्दनाक हादसा: टिप्पर और बाइक के बीच ज़ोरदार टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत

--Advertisement--

दर्दनाक हादसा: टिप्पर और बाइक के बीच ज़ोरदार टक्कर, युवक की मौके पर ही मौत

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा-साहो मार्ग पर बाइक व टिप्पर में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक राइडर की मौत हो गई। राइडर की पहचान मोनू पुत्र स्वर्गीय पुन्नू राम निवासी गांव झिकडू डाकघर साहो के रूप में हुई है। वह निजी आईटीआई का प्रशिक्षु था। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच आरंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार मोनू वीरवार दोपहर बाद आईटीआई से छुट्टी होने के बाद बाइक पर घर वापिस लौट रहा था। इसी दौरान पावर हाऊस के निकट विपरीत दिशा से आ रहे टिप्पर से जा टकराया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

हादसे के बाद मार्ग पर लम्बा जाम लग गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव को वाहन में डालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल काॅलेज चम्बा भिजवाया।

जहां घटना से जुड़ी कागजी औपचारिकताएं पूर्ण करने के साथ ही शव का पोस्टमार्टम करवाया। एसपी अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...