अवर ऑन इंग्लिश स्कूल शाहपुर में वार्षिक खेलकूद दिवस का आयोजन

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

अवर ऑन इंग्लिश स्कूल में आज वार्षिक खेलकूद दिवस का शुभारंभ स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर पारस अवस्थी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी हाउसों ने पहले मुख्य अतिथि को मार्च पास्ट के द्वारा सलामी दी और उसके बाद सरस्वती वंदना के साथ मां सरस्वती की आराधना करते हुए मुख्य अतिथि ने खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज किया।

मुख्य अतिथि के बोल

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को खेलकूदों से होने वाले फायदे बताए और कहा कि आज टेक्नोलॉजी के विकसित होने से अधिकतर बच्चे मोबाइल में गेम खेलते हैं, जो की सेहत और दिमाग दोनों के लिए हानिकारक हैं। उन्होंने बताया कि पहले बच्चे मैदान में जाकर के खेलते थे तो उनके बौद्धिक और शारीरिक विकास पूर्ण रूप से होता था।

उन्होंने कहा कि उन बच्चों में आज के बच्चों की तुलना में सोचने समझने की शक्ति आज के बच्चों के मुकाबले अधिक होती थी। आज बच्चे किसी भी प्रकार का शारीरिक परिश्रम नहीं करना चाहते हैं,  जो की उनके शारीरिक दुर्बलता का मुख्य कारण है।

मुख्य अतिथि ने अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि वह प्रतिदिन कम से कम दो घंटे बच्चों को खेल के मैदान में अवश्य भेजें, जिससे कि बच्चों में सामूहिकता की भावना उत्पन्न हो और उनका सही रूप से बौद्धिक और शारीरिक विकास हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...