बाईपास मार्ग पर दो वाहनों की टक्कर, तीन घायल

--Advertisement--

बाईपास मार्ग पर दो वाहनों की टक्कर, तीन घायल

हमीरपुर – हिमखबर व्यूरो रिपोर्ट

जनपद के पक्का भरो से मट्टनसिद्ध बाईपास मार्ग पर एक निजी अस्पताल के समीप दो वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हुए है। घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, हमीरपुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार एक कार पक्का भरो से मट्टनसिद्ध की ओर जा रही थी, जब उसका कूड़ा उठाने वाली गाड़ी से आमना-सामना हो गया। इस टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि कार में दो लोग सवार थे जो इस हादसे में घायल हो गए, साथ ही सड़क पर चल रही एक महिला भी टक्कर की चपेट में आकर घायल हुई है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई है। वहीं अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...