स्व पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर पार्टी नेताओं ने अर्पित किए पुष्प

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री, स्व0 पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद करते हुए पार्टी नेताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस दौरान कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। उन्होंने कहा कि इसी कारण आज का यह दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्वल भविष्य के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य है इसलिए इनके कल्याण के लिये कार्य करने की बहुत जरूरत है। प्रतिभा सिंह ने बाल दिवस पर बच्चों को अपनी शुभकामनाएं भी दी।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान पार्टी कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक आदर्श सूद,विनीत गौतम,यशवंत छाजटा, देवेंद्र बुशैहरी, यश पाल तनाईक, प्रेम कौशल,आनंद कौशल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,बलदेव ठाकुर,नीरज बक्शी,पार्षद दलीप थापा व राजकुमार शर्मा,डॉक्टर दिनेश शर्मा, एस एस जोग़टा,प्रभा वर्मा,पुष्पा शोभटा,हेमराज शर्मा,अनिल चौहान, लोकश्वरी देवी,वीरेन्द्र जसवाल,पूर्ण चंद,चेतराम चौहान, सतपाल, कृष्णा जरयाल सहित पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ताओ ने पंडित नेहरू के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गगल के 70 परिवारों को मुआवजे के साथ मिलेगा आरएंडआर का लाभ: केवल सिंह पठानियां

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित परिवारों को उनका हक...

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से बड़ा हादसा, JCB ऑपरेटर की मौत; हेल्पर गंभीर

हिमाचल में पहाड़ी दरकने से JCB ऑपरेटर और हेल्पर...

हिमाचल के लिए गर्व का पल! दिल्ली में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, शिमला के इन अफसरों ने भी गाड़े झंडे

हिमाचल प्रदेश के पुलिस और होमगार्ड कर्मियों को राष्ट्रीय...