सीपीएस पर उच्च न्यायालय के फैंसले से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को नहीं कोई खतरा

--Advertisement--

सीपीएस पर उच्च न्यायालय के फैंसले से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को नहीं कोई खतरा, सरकार पूरी तरह मजबूत और सुरक्षित

शिमला – नितिश पठानियां

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि सीपीएस पर उच्च न्यायालय के फैंसले से प्रदेश की कांग्रेस सरकार को कोई खतरा नही है।सरकार पूरी तरह मजबूत और सुरक्षित है।

आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में पहले भी सीपीएस की नियुक्तियां होती रही है। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में आगे क्या करना है यह सरकार को निर्णय करना है।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन के बारे पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली जाकर कांग्रेस आलाकमान व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला से भेंट कर विचार विमर्श करेंगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू,उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ भी विचार विमर्श कर पीसीसी की कार्यकारणी को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वह चाहती है कि संगठन में उन लोगों को शामिल किया जाए जो अपना पूरा समय संगठन के कार्यो को दे सकें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...