हिमाचल मंत्रिमंडल में फेरबदल करने की तैयारी में सुक्खू सरकार, जल्द भर सकती है खाली पद

--Advertisement--

कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव होगा, मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति रद्द होने के बाद चर्चा तेज

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव होगा। मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति रद्द होने के बाद इस बात की चर्चा तेज हो गई है।

सूत्रों की माने तो सरकार जल्द ही एक रिक्त मंत्री पद भरेगी। हिमाचल में कांग्रेस के पास 40 विधायक है, जिन में दो महिला विधायक भी शामिल हैं। एक निश्चित संख्या के अनुसार ही मंत्री बना सकते हैं। इसलिए सरकारें क्षेत्रीय, जातीय व राजनीतिक संतुलन अपने मंत्रिमंडल में बनाती है।

सीपीएस की नियुक्तियां भी इसी का हिस्सा रहती हैं। सूत्रों की माने तो सरकार क्षेत्रीय व राजनीतिक संतुलन बनाने के लिए कई बदलाव अपने मंत्रिमंडल में कर सकती है। इसके लिए मंत्रियों के विभागों में फेरबदल भी हो सकता है या किसी मंत्री को ड्रॉप भी किया जा सकता है। चूंकि मंत्रिमंडल में केवल एक ही स्थान खाली पड़ा हुआ है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार का 2 वर्ष का कार्यकाल अगले माह पूरा होने वाला है। दो सालों के भीतर कई तरह की राजनीतिक उठापठक हो चुकी है। राज्य सभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग, फिर विधायकों का पार्टी छोड़ना व उप चुनाव होता।

सीपीएस की नियुक्तियां रद्द होने के बाद विपक्ष चुप बैठने वाला नहीं है। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपने विधायकों को एकजुट रखने के लिए सरकार कुछ फैसले लेने होंगे जिनमें नई नियुक्तियां व मंत्रिमंडल बदलाव भी शामिल होगा।

बीते दिनों शिमला स्थित मुख्यमंत्री के सरकारी आवास ओकओवर में पांच मंत्रियों के साथ हुई बैठक के बाद से ही मंत्रिमंडल में खाली पद भरने को लेकर चर्चा तेज हो गई थी।

किसकी लगेगी लॉटरी यह चर्चा

मंत्रिमंडल में खाली पद को जल्द भरा जाएगा यह तय है। इसमें किसकी लाटरी लगती है इस पर सबकी निगाहें हैं। जिन सीपीएस को हटाया गया है सरकार उनमें से ही मंत्री बनाती है या फिर वरिष्ठ विधायक जिनमें संजय रतन शामिल हैं उन्हें मौका देती है। जबकि महिला विधायकों को भी मंत्री बनाने की चर्चा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कर्मचारियों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी, बैकडेट से होंगे रेगुलर, आदेश जारी

हिमखबर डेस्क स्कूल शिक्षा विभाग में दो वर्ष का कार्यकाल पूरा...

शराब के नशे में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिले के बैजनाथ थाना क्षेत्र से एक...