रिस्ते हुए तार-तार, जीजा ने नाबालिग साली के साथ किया दुष्कर्म

--Advertisement--

रिस्ते हुए तार-तार, जीजा ने नाबालिग साली के साथ किया दुष्कर्म

चम्बा – भूषण गुरुंग

जिले में एक व्यक्ति ने नाबालिग साली से दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। पुलिस ने आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया। मुकद्दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार नाबालिगा को अचानक पेट में दर्द हुआ। वह स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए मैडीकल कालेज एवं अस्पताल चम्बा पहुंची। चिकित्सकों द्वारा टैस्ट करवाने पर उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई।

जब डाक्टरों ने यह बात 17 वर्षीय नाबालिगा के परिजनों को बताई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। नाबालिगा ने परिजनों को बताया कि जीजा ने ही उसके साथ दुष्कर्म किया है। इस पर परिजनों ने महिला पुलिस थाना चम्बा में शिकायत दर्ज करवाई।

एसपी अभिषेक यादव के बोल

एसपी अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जन्माष्टमी 2026: रात 11:57 से 12:43 तक पूजा का शुभ मुहूर्त, जानिए कब करें व्रत का पारण

जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा के लिए रात...

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, पीरनिगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा; 50 घायल

हिमाचल प्रदेश में पीरनिगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं से...

चंबी में फोरलेन पुल तैयार, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत

चंबी में फोरलेन पुल का निर्माण कार्य पूरा हो...