पंचायतों में मानसिक रोगियों, असहाय बुजुर्गों को तलाशेंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता

--Advertisement--

पंचायतों में मानसिक रोगियों, असहाय बुजुर्गों को तलाशेंगे स्वास्थ्य कार्यकर्ता

चम्बा – भूषण गुरूंग 

स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बुजुर्गों और मानसिक रोगियों की देखभाल करने के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में छह दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू किया गया है। इसमें 22 स्वास्थ्य कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।

शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बिपन ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने कार्य क्षेत्र में जाकर आशा वर्कर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) एवं चिकित्सा अधिकारियों की सयुंक्त टीम के साथ मिलकर मानसिक रोगियों, बुजुर्गों और असहाय (दूसरों पर आश्रित) बीमार लोगों का पता लगाएंगे।

साथ ही वे ऐसे लोगों की पहचान करने के बाद उनकी देखभाल भी करेंगे। यदि किसी व्यक्ति को चिकित्सीय उपचार की आवश्यकता होगी तो उसे अस्पताल भी लेकर जाएंगे। इतना ही नहीं, उनके स्वास्थ्य की जांच को लेकर समय-समय पर उनसे संपर्क भी करेंगे।

ये रहे उपस्थित 

प्रशिक्षण शिविर में स्वास्थ्य शिक्षक निर्मला ठाकुर, सीएचओ मीनाक्षी मांडला और स्वास्थ्य कार्यकर्ता जतिन कुमार ने प्रशिक्षक के तौर पर भूमिका निभाई। इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम सिंह भारद्वाज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...