इंडियन आइडल के मंच पर हिमाचल की बेटी नेहा बिखेरेगी अपनी आवाज का जादू

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश की बेटी नेहा दीक्षित इंडियन आइडल के 15वें सीजन में नजर आएगी। इस दौरान नेहा अपनी सुरीली आवाज का जादू बिखेरेगी। हिमाचल के अलग-अलग मंचों पर अपनी प्रतिभा और सुरीली आवाज से सभी को प्रभावित करने के बाद अब नेहा इंडियन आइडल के मंच पर पहुंची है।

हाल ही में शिमला के अंतर्राष्ट्रीय समर फैस्टीवल में पहली बार आयोजित वॉयस ऑफ शिमला प्रतियोगिता के पहले संस्करण में नेहा विजेता रही थी। जिला शिमला के उपमंडल ठियोग के क्यारकोटी गांव की रहने वाली नेहा दीक्षित ने ऑडीशन को पास कर लिया है और अब वह इंडियन आइडल में अपनी आवाज का जादू बिखेरेगी।

नेहा को इंडियन आइडल के मंच पर देखने को लेकर प्रदेशवासी और उनके परिजन खासे उत्साहित हैं। नेहा अब तक कई गाने गा चुकी है और उसके गाए गाने यू-ट्यूब पर उपलब्ध है। उसका गाया एक गाना मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी लाॅन्च किया है।

बता दें कि नेहा दीक्षित स्कूल के दिनों में गायन स्पर्धाओं में हिस्सा लेती रही। शुरूआत में उसके माता-पिता संगीत में करियर बनाने के पक्ष में नहीं थे, लेकिन शिक्षकों के कहने पर उन्होंने अनुमति दी और वहीं से नेहा का संगीत का सफर शुरू हुआ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...