मदद लेने के बाद भी केंद्र को कोस रही कांग्रेस

--Advertisement--

भाजपा मीडिया सह प्रभारी विश्व चक्षु ने प्रदेश सरकार पर जड़ा आरोप

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश भाजपा मीडिया सह-प्रभारी एवं पूर्व मुख्यमंत्री के मीडिया को-आर्डिनेटर रहे एडवोकेट विश्व चक्षु ने आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार की मदद के बदले प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री और सभी छोटे-बड़े नेता केंद्र सरकार और केंद्रीय नेतृत्व को कोसने से बाज नहीं आ रहे हैं।

विश्व चक्षु ने कहा कि सुक्खू सरकार समय से वेतन और पेंशन देने में नाकाम हुई है। तीसरी बार भी ऐसे ही स्थिति होने वाली थी, मगर केंद्र सरकार द्वारा स्टेट टैक्स शेयर के 1479 करोड़ रुपए का एडवांस भुगतान हिमाचल प्रदेश के लिए किया गया, जिसके चलते मुख्यमंत्री आज यह कहने की स्थिति में है कि वह दिवाली के पहले प्रदेश में कर्मचारियों को वेतन दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री को शिष्टाचार दिखाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार जताना चाहिए। मोदी सरकार हिमाचल सरकार की हर प्रकार मदद कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...