रोज़मेरी पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती के अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ दिवस का आयोजन

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

रोज़मेरी पब्लिक स्कूल में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में ‘स्वच्छता ही सेवा’ दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लेकर महात्मा गांधी के आदर्शों को याद किया। कक्षावार कई रचनात्मक और जागरूकता फैलाने वाली गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कुछ कक्षाओं में महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित फ़िल्म का प्रदर्शन किया गया, वहीं अन्य कक्षाओं में छात्रों ने स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता, कविता पाठ, गीत और सफाई अभियान में भाग लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य विवेक कौंडल ने छात्रों को स्वच्छता और महात्मा गांधी के सिद्धांतों का महत्व समझाते हुए कहा कि हम सभी को अपने जीवन में स्वच्छता और सेवा को प्राथमिकता देनी चाहिए।

इस दिन का समापन छात्रों द्वारा पूरे विद्यालय परिसर में सफाई अभियान के साथ हुआ, जिससे स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...