तेंदुए से बकरी छुड़वाने के बाद लायक राम को आया हार्ट अटैक, जंगल में मौत

--Advertisement--

तेंदुए से बकरी छुड़वाने के बाद लायक राम को आया हार्ट अटैक, जंगल में मौत

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के संगड़ाह उपमंडल में एक अनोखी घटना सामने आई है। अरट गांव के निवासी लायक राम शर्मा (62) का तेंदुए से बकरी छुड़ाने के बाद हृदय गति रुकने से दु:खद निधन हो गया।

मृतक लायक राम शर्मा मंगलवार को अपनी बकरियों को चराने के लिए पास के जंगल में गए थे, जहां एक तेंदुए ने उनकी बकरी पर हमला कर दिया। साहस का परिचय देते हुए लायक राम ने अपनी बकरी को तेंदुए के चंगुल से तो छुड़ा लिया, लेकिन बकरी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

इस घटना के बाद लायक राम शर्मा रास्ते में अचानक अचेत हो गए। ग्रामीण उन्हें तुरंत संगड़ाह अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लायक राम का पहले से शिमला के IGMC में हृदय रोग का इलाज चल रहा था।

लायक राम पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष मेला राम शर्मा के चचेरे भाई थे। उनके निधन पर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों, भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। लायक राम अपने पीछे दो पत्नियां, दो पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में पहली बार रक्षाबंधन पर पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी, सरकार ने जारी की अधिसूचना

हिमाचल प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन को लेकर बड़ा फैसला...