मंडी में योग सर्वोदय कार्यक्रम शुरू, जिला आयुष अधिकारी ने किया शुभारम्भ

--Advertisement--

मंडी, 2 अक्तूबर – अजय सूर्या

जिला आयुर्वेदिक अस्पताल मंडी में योग सर्वोदय कार्यक्रम शुरू हो गया है। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला आयुष अधिकारी राजेश कुमार ने किया। योग सर्वोदय कार्यक्रम में प्रतिदिन आयुष विभाग द्वारा जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के योगा हॉल में एक घंटा योग करवाया जाएगा। पहले दिन 35 लोगों ने योगासन किये।

जिला आयुष अधिकारी मण्डी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि योग सर्वोदय कार्यक्रम के तहत आयुष विभाग मण्डी द्वारा जिला आयुर्वेदिक अस्पताल मंडी के योगा हाल में हर दिन गर्मियों में 6ः30 से 7ः30 बजे तक और सर्दियों में 7ः30 से 8ः30 बजे तक योगाभ्यास का आयोजन किया जायेगा। यह पूरी तरह से निःशुल्क है।

उन्होने स्थानीय लोगों से हर दिन योगाभ्यास में भाग लेने का आग्रह किया। प्रतिदिन आयोजित होने वाले इन योग सत्रों का उद्देश्य आम लोगों को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करने के लिये प्रेरित करना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर प्रेस क्लब का गठन, आशीष पटियाल बने अध्यक्ष; देखें पूरी कार्यकारिणी

शाहपुर प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन हुआ, आशीष...

हिमाचल: हमीरपुर में 2 नाबालिग अचानक लापता, परिवार परेशान; पुलिस ने शुरू की तलाश

हमीरपुर में दो नाबालिगों के अचानक लापता होने का...