सोनीपत के पुष्पेन्द्र ने जीती बड़ी माली, डेढ़ लाख का इनाम किया अपने नाम

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

कसुम्पटी निर्वाचन क्षेत्र के चियोग के समीप तलाई में पारंपरिक छिज मेला बीते सांय बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। जिसमें सोनीपत के प्रसिद्ध पहलवान पुष्पेन्द्र ने चंडीगढ़ के नामी पहलवान आशीष को फाईनल में पराजित करके माली अपने नाम कर ली।

माली विजेता पुष्पेन्द्र इंडियन नेवी में सेवारत हैं, जबकि छोटी माली ऊना के साहिल पंडित ने कांगड़ा के पारस को हराकर जीती। मेला समिति ने बड़ी माली के डेढ लाख और छोटी माली के लिए 51 हजार का इनाम रखा था। बड़ी माली का इनाम प्रदेश आढ़ती संघ के प्रधान हरीश ठाकुर द्वारा प्रायोजित किया गया है।

चियोग पंचायत प्रधान दिनेश जागटा के बोल

चियोग पंचायत के प्रधान दिनेश जागटा ने बताया कि देशू टिंबा की काली माता के नाम पर छिंज मेले का कालांतर से असोज माह में आयोजन करते आ रहे है। लोगों का विश्वास है कि काली माता के नाम पर आयोजित मेले से किसी महामारी का प्रकोप न होकर सुख व खुशहाली का सूत्रपात होता है।

उन्होने बताया कि छिंज मेला समिति द्वारा इस वर्ष डेढ लाख की माली रखी गई थी। इस छिंज मेले के आयोजन के लिए असंख्य दानी सज्जनों द्वारा अपना अंशदान किया गया है। उन्होंने बताया कि इस छिंज के आयोजन पर करीब दस लाख का खर्च आ जाता है। प्रधान दिनेश जागटा ने प्रदेश सरकार से इस पारंपरिक मेले को जिला स्तरीय दर्जा देने का आग्रह किया गया है।

गौर रहे कि इस छिंज मेले का आनन्द लेने के लिए हर वर्ष हजारों की तादाद में लोगों का हुजूम उमड़ता है। जिसमें शिमला जिला के अलावा सीमा पर लगते सिरमौर व सोलन के लोग भाग लेते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...