फेसबुक पर भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

भीम आर्मी हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रवि कुमार को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर जान से मारने की धमकी मिली है। भीम आर्मी के राज्य सचिव ने इस सम्बंध में शिमला के ढली थाने में शिकायत की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

भीम आर्मी के राज्य सचिव लच्छी राम ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि बीते 22 सितंबर को जितेंद्र नामक व्यक्ति ने फेसबुक पर लाइव वीडियो के जरिए भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष रवि कुमार को जान से मारने की धमकी दी है। जितेंद्र ने फेसबुक पर लाइव वीडियो में कहा है कि भीम आर्मी के अध्यक्ष को बोरे में डालकर पीटा जाएगा।

शिकायतकर्ता के मुताबिक़ आरोपित ने रवि कुमार पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया और जानबूझकर सार्वजनिक रूप से उन्हें बदनाम भी किया। जिससे उनकी और अनुसूचित जाति समुदाय के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

बहरहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 3(1)(आर), 3(1)(यू), 3(2)(वीए) एससी एंड एसटी एक्ट व 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...