राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय मसल में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

--Advertisement--

राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय मसल में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन

हिमखबर डेस्क 

राजीव गांधी राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय मसल में चल रहे एमबीए विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन डिपार्मेंट व एमबीए के छात्रों के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया जिसमें मोहाली की सॉफ्ट इनफॉर्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों ने शिरकत की।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में 100 से अधिक बच्चों ने सॉफ्टवेयर डेवलपर व बिजनेस डेवेलपमेंट मैनेजर के पदों के लिए भाग लिया। चयन की प्रक्रिया में दो पड़ाव रखे गए थे जिसमें से एक एप्टीट्यूड/सब्जेक्ट संबंधित व दूसरा इंटरव्यू राउंड था।

एमबीए के तीन विद्यार्थियों को अंतिम रूप से चयनित कर दिया गया जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन के प्रथम चरण में 10 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे। जिनका इंटरव्यू थोड़े समय पश्चात चंडीगढ़ में लिया जाएगा।

निर्देशक प्रोफेसर दीपक कुमार बंसल के बोल 

इस अवसर पर संस्था के निर्देशक प्रोफेसर दीपक कुमार बंसल ने पाईसॉफ्ट इनफॉर्मेटिक्स प्राइवेट लिमिटेड का संस्था के छात्रों को मौका देने के लिए धन्यवाद किया। साथ में बच्चों को आने वाले समय के लिए शुभकामनाएं दी और जो बच्चे आज उत्तीर्ण नहीं हो पाए उन्हें प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर संस्था के सम्वयक सुनीत कुमार, डॉ संजीव कुमार, दीक्षा ठाकुर व ऋषभ टैगोर उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...