नाके पर पुलिस को देख कार छोड़ भागा चालक, कार से बरामद हुई 9000 मि ली शराब, आरोपी की तलाश में पुलिस
नूरपुर – स्वर्ण राणा
पुलिस जिला नूरपुर द्धारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत नशा माफिया के खिलाफ पुलिस द्वारा मनोहरा नाला मे बड़ी कार्यवाही अमल मे लाई गई है।
जानकारी के अनुसार देर रात्रि नांकाबदी के दौरान पुलिस के द्धारा एक संदिग्ध वाहन को निरिक्षण हेतु रोकने का प्रयत्न किया गया। जिस पर उपरोक्त वाहन के चालक ने संदिग्ध वाहन को मौका से भगाने का प्रयत्न किया।
जिस पर पुलिस के द्धारा उपरोक्त गाड़ी का पीछा किया गया। जिस पर संदिग्ध गाड़ी का चालक गाड़ी को मनोहरा नाला के थोड़ा आगे छोड़ कर अन्धेरे का लाभ उठाकर मौक़े से भाग गया।

पुलिस द्वारा कार की चैकिग के दौरान उपरोक्त गाड़ी नम्बर HP38-G-1143 ( Car Maruti S-Presso) से 10 पेटी (120 बोतल-90,000 मि0 ली0 ) देसी शराब बरामद हुई ।
जिस पर उपरोक्त अज्ञात कार चालक के विरुद्ध पुलिस जिला नूरपुर के थाना नूरपुर मे अभियोग आबकारी अधिनियम के अधीन पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। पुलिस द्वारा फरार कार चालक को गिरफतार करने के लिये आस-पास के इलाको में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
नूरपुर पुलिस अधीक्षक के बोल
मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस जिला नूरपुर के अधीक्षक अशोक रत्न ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर यह शराब तस्करी का मामला प्रतीत हो रहा है। भविष्य मे भी नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा।

