जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में चमके दुरगेला के होनहार 

--Advertisement--

दो छात्रों का हुआ राज्यस्तरीय खेलों में चयन

शाहपुर – नितिश पठानियां 

कांगडा जिला की अंडर-19 छात्र/ छात्रा जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्र) देहरा में किया गया। जिनमें जुड़ो, कुराश, टाईकवर्वान्डो, बाक्सिंग, योगा, बैडमिंटन, चैस व टेवल टैनिस खेलों की प्रतियोगिताएं करवाई गई।

इन प्रतियोगिताओं में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, दुरगेला के 08 छात्रों ने जुड़ों खेल व कुराश खेल में भाग लिया।

कुराश खेल में कुनाल व शिवांश ने गोलड मैडल, आर्यन ने सिलवर मैडल व शिवम, निखिल, आर्यन ने ब्राउन्ज मैडल जीत कर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं जुडी खेल में कुनाल ने गोलड मैडल, निखिल ने सिलवर मंडल, शिवांश, आर्यन, साहिद व आर्यन ने ब्राउन्ज मैडल जीता।

कुनाल का 50 किलोभार भार वर्ग में जुड़ों खेल व शिवांश का 65 किलोभार वर्ग में कुराश खेल में राज्य स्तरीय खेलों के लिए चयन हुआ, जिनका आयोजन सुन्दरनगर जिला मंडी में होगा।

इस उपलब्धि पर स्कूल के कार्यवाहक प्रधानाचार्य सुरजिन्द्र कुमार ने प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा राजेश कुमार व पी.ई.टी. रवि कांत सहित समस्त स्टाफ व खिलाड़ी बच्चों को बधाई व शुभकामनाएँ दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की अब खैर नहीं, पकड़े जाने पर ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द

हिमखबर डेस्क  सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने...

देहरा में भीषण सड़क हादसा, बस और बाइक के बीच टक्कर, एक युवक की मौत, युवती गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क  देहरा हनुमान चौक के पास भीषड़ सड़क हादसा...

रात भर ड्रामे के बाद तीनों आरोपियों को ले गई दिल्ली पुलिस

यूपी और मध्यप्रदेश के सौरभ सिंह, अरबाज खान और...