ग्राम पंचायत लाणी बोराड़ के प्रधान सहित दो वार्ड सदस्य निलंबित

--Advertisement--

ग्राम पंचायत लाणी बोराड़ के प्रधान सहित दो वार्ड सदस्य निलंबित।

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

सिरमौर जिले के शिलाई विकासखंड की ग्राम पंचायत लाणी बोराड़ में पंचायत प्रधान व दो वार्ड सदस्यों को पदों से निलंबित किया गया है। जिला पंचायत अधिकारी अभिषेक मित्तल द्वारा ये आदेश जारी किए गए है।

पंचायत के प्रधान रमेश कुमार, वार्ड सदस्य कपिल राणा व आशा देवी पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और कर्तव्यों के निर्वहन में चूक के चलते ये गाज गिरी है।

आरोपियों को ग्राम पंचायत की चल/अचल संपत्ति तत्काल ग्राम पंचायत सचिव को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।

दरअसल, प्रधान रमेश कुमार पर ग्राम पंचायत की संपत्ति के दुरुपयोग का आरोप है। जबकि वार्ड सदस्य कपिल राणा पर पंचायत कार्यों में लापरवाही और साक्ष्यों से छेड़छाड़ का संदेह जताया गया है।

वहीं आशा देवी के खिलाफ जारी आदेश में 150 बैग सीमेंट और अन्य सामग्री के गायब होने के साथ-साथ करीब डेढ़ लाख रुपये की सामग्री के अनुचित उपयोग का आरोप है।

जिला पंचायत अधिकारी के बोल 

जिला पंचायत अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम की धारा 146 के तहत नियमित जांच होगी।

जांच के दौरान इनका पद पर बने रहना जांच प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है, इसलिए इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पंचायत के सचिवों को निर्देश दिया गया है कि वे पंचायत की संपत्ति को सुरक्षित रखें और पंचायत के उप-प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि वे प्रधान की सभी शक्तियों का उपयोग करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...