कुएं में डूब गया पति, पत्नी ने की बचाने की कोशिश, दोनों की डूबने से हुई मौत

--Advertisement--

मंडी के सरकाघाट में दर्दनाक हादसा, कुएं में डूबकर पति-पत्नी की मौत

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट की रखोह पंचायत के कलोट गांव में एक दंपित की कुएं में डूबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार (45) पुत्र नानक चंद अपनी पत्नी नीलम कुमारी (40) और माता लीला देवी (75) के साथ घर से करीब 100 मीटर दूर 35 फुट गहरे कुएं से पानी भरने गया था।

जब वह पानी भरने लगा तो अचानक उसका पांव फिसल गया और वह कुएं में डूब गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी पत्नी उसे देखने गई। जब वह कुएं के अंदर गई तो देखा कि संजीव कुमार कुएं में डूब गया था। नीलम कुमारी उसे पानी से बाहर निकालने लगी तो उसका भी पांव फिसल गया और वह भी कुएं में डूब गई।

जब वे दोनों वापस नहीं आए तो उनकी माता लीला देवी उन्हें देखने गई।जब वह कुएं के पास पहुंची तो देखा कि उसका बेटा और बहू दोनों कुएं में डूब गए थे। लीला देवी ने शोर मचाकर गांव वालों को इकट्ठा किया और उन्होंने दोनों को कुएं से बाहर निकाला।

इसके बाद पुलिस को घटना बारे सूचित किया। पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंची तथा दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार वार्ड पंच और उसकी पत्नी नीलम कुमारी आशा वर्कर थी। डीएसपी संजीव गौतम ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...