मंडी में बाहरी दर्जी बनाम लोकल दर्जी की लड़ाई हुई शुरू, SP को सौंपा ज्ञापन

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

जनपद में अवैध मस्जिद विवाद के बीच अब दर्जी बनाम दर्जी की लड़ाई शुरू हो गई है। मंडी शहर के दर्जियों ने बाहरी राज्यों से आए दर्जियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को टेलर एसोसिएशन मंडी ने शहर में एक रैली निकाली और एसपी को ज्ञापन सौंपा।

टेलर एसोसिएशन ने मांग उठाई है कि जिला में बीना पंजीकरण दर्जी का काम रहे प्रवासियों के पंजीकरण के साथ उनकी वेरिफिकेशन भी की जाए। यही नहीं यहां पर जो भी दर्जी बाहरी राज्यों से आकर काम कर रहा है वो टेलर एसोसिएशन से भी खुद को वेरिफाई करवाए और उनकी अनुमति के बाद ही यहां पर दुकान खोले।

लोकल टेलर एसोसिएशन के प्रधान लेख राम और सदस्य घनश्याम ठाकुर का आरोप है कि बाहरी राज्यों से आए इन लोगों द्वारा पहले ज्यादा किराए का लालच देकर दुकान किराए पर ली जा रही हैं। जिसके बाद इन दुकानों पर काम करने के लिए अपने राज्यों से लड़कों को ढोकर लाया जा रहा है।

इनके ऊपर प्रशासन का कोई भी नियंत्रण नहीं है, जिससे स्थानीय टेलर का कारोबार लगातार प्रभावित हो रहा है। एसोसिएशन ने प्रशासन से मांग उठाई है कि मंडी में काम कर रहे बाहरी राज्यों के प्रवासी दर्जियों का यूनियन के माध्यम से पंजीकरण करवाया जाए। इन दुकानों में 18 साल की उम्र से कम लड़कों से भी काम करवा रहें हैं।

एसपी साक्षी वर्मा के बोल

वहीं, एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि बाहरी राज्यों से आए प्रवासी लोगों व मजदूरों का पंजीकरण करवाने की प्रक्रिया जिला भर में जारी है। यहां रह रहे प्रवासी यहां पर क्या काम कर रहे हैं, इसकी वेरिफेशन भी पुलिस द्वारा की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...