गोलीकांड के विरोध में धरने पर बैठे लोग, चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर किया चक्का जाम

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर जिला के अंतर्गत नयनादेवी के बैहल गांव में हुए गोलीकांड के विरोध में स्थानीय लोगों ने गरामोड़ा के पास चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर चक्का जाम कर दिया तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि गोलीकांड के आरोपियों को पुलिस अभी तक पकड़ नहीं पाई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश जैसे शांत राज्य में गोलीकांड की घटना से लोगों में दहशत है, ऐसे में दोषियों को जल्द पकड़ा जाना चाहिए। वहीं चक्का जाम के चलते हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लम्बी-लम्बी कतारें लगी हुईं हैं।

उधर, मामले की सूचना मिलने के बाद विधायक रणधीर शर्मा, एएसपी बिलासपुर शिव चौधरी और एसपी बिलासपुर भी मौके पर पहुंचे तथा लोगों से बातचीत कर स्थिति को संभालने का प्रयास किया। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस हर पहलु की गहनता से जांच कर रही है तथा मामले में संलिप्त आरोपियों जो जल्द पकड़ लिया और उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विधायक रणधीर के बोल

विधायक रणधीर ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। पुलिस के ध्यान में पहले भी ये बातें लाई गईं, लेकिन उन पर कोई अमल नहीं किय गया है। वहीं लोगों ने चेताया है कि 2 दिन के भीतर दोषियों काे नहीं पकड़ा गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला एथलेटिक्स मीट: पहले दिन कांगड़ा, मंडी और खेलो इंडिया केंद्र के खिलाड़ियों का जलवा

धर्मशाला के सिंथेटिक ट्रैक में आयोजित 67वीं राज्य स्तरीय...