काँगड़ा: देवभूमि फिर हुई शर्मसार, नाबालिग बहन को 2 साल बनाता रहा हवस का शिकार

--Advertisement--

इंदौरा – मोनू ठाकुर

पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत रिश्तों को तार-तार करने वाला एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है, जिसमें कथित पीड़िता ने अपने ही गांव में रह रहे रिश्ते में उसके 20 वर्षीय भाई पर पिछले दो वर्षों से उसे हवस का शिकार बनाए जाने का आरोप लगाया है।

जिस पर पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि उक्त पीड़िता को स्कूल में चक्कर आ गया और उसकी तबीयत खराब हो गई, जिस पर उसने अपने साथ हो रहे दुराचार के संदर्भ में अपनी अध्यापिका को बताया, जो उसे सिविल अस्पताल इंदौरा ले आए और वहां से फिर पुलिस थाना आकर इस संदर्भ में अपनी आपबीती सुनाई।

मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस थाना इंदौरा प्रभारी आशीष पठानिया ने बताया कि थाना इंदौरा के अंतर्गत एक गांव की 14 वर्षीय नाबालिगा ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसका रिश्ते में भाई, जिसकी उम्र 20 वर्ष से अधिक है, पिछले दो वर्षों से उससे दुराचार करता रहा है, लेकिन वह इस विषय को लेकर भयभीत थी, जिस कारण उसने इससे पहले किसी को भी इस बारे में जानकारी नहीं दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर पोक्सो सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल

वहीं मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच करवा ली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगामी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related