जेजों खड्ड के तेज बहाव में बही कार, स्थानीय लोगों की बहादुरी से टला बड़ा हादसा

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

हिमाचल-पंजाब बॉर्डर पर स्थित गांव जेजों में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक कार खड्ड के तेज बहाव में बह गई। हालांकि स्थानीय लोगों की तत्परता से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हुआ यूं कि जिला ऊना के हरोली क्षेत्र के एक गांव से संबधित एक कार चालक ने जेजों में खड्ड पर बने काजवे से कार ले जाने की कोशिश की।

इस दौरान कार पानी के तेज बहाव के चलते खड्ड में बह गई। उक्त कार में 4 लोग सवार थे। इस दौरान स्थानीय जिप्सी चालक व जेजों गांव के ही कुछ युवाओं ने हिम्मत दिखाते हुए कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और बाद में कार को भी अन्य वाहन से खींचकर बाहर निकाला। कार सवारों को बचाए जाने का एक विडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बता दें कि बीते अगस्त माह की 11 तारीख को जेजों खड्ड में एक इनोवा गाड़ी पानी में बह गई थी। इस हादसे में देहलां व भटोली निवासी 11 लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे से पूरा हिमाचल व पंजाब परिचित हैं। इसके बावजूद कार चालक की इस लापरवाही पर लोगों तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

ये रहे उपस्थित

कार सवारों को बचाने में जैंजो निवासी रोहित, लाखा, विक्की खन्नी, वंश गुज्जर, बंटी, लियाकत अली, अश्वनी गज्जर व राजीव कुमार टिलू ने अहम भूमिका निभाई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...