तुनुहट्टी में पिकअप जीप से शराब की 75 पेटियां बरामद, चालक गिरफ्तार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा जिला के प्रवेशद्वार तुनुहट्टी में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप जीप से देसी शराब की 75 पेटियां बरामद की हैं। आरोपी चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं जीप और शराब को कब्जे में लेकर थाना चुवाड़ी में मामला दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी बकलोह का एक दल एएसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में सोमवार देर रात तुनुहट्टी के समीप पैट्रोल पंप पर वाहनों की जांच कर रहा था। इस दौरान जसूर से चम्बा की ओर जा रही एक पिकअप जीप (एचपी 73-1364) को जांच के लिए रोका गया।

पुलिस ने जब तलाशी ली तो उसमें से शराब की 75 पेटियां बरामद हुईं। चालक ने पुलिस को चकमा देने के लिए उक्त शराब की खेप को आटे व नमक की बाेरियों के नीचे छिपाया हुआ था। जीप चालक राकेश कुमार (32) पुत्र देवी चंद निवासी मल्ला डाकघर खुंदेल तहसील व जिला चम्बा शराब का कोई वैध लाइसैंस नहीं दिखा पाया, जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना प्रभारी चुवाड़ी रमन चौधरी के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी चुवाड़ी रमन चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...