खड्ड के बीचोंबीच खेल रहे थे बच्चे, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

--Advertisement--

खड्ड के बीचोंबीच खेल रहे थे बच्चे, फिर हुआ कुछ ऐसा कि पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिला के कालाअम्ब क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब खैरी खड्ड में अचानक आई बाढ़ में 3 बच्चे फंस गए। हलांकि बाद में पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को खड्ड से सुरक्षित निकाल लिया गया।

जानकारी के अनुसार प्रवासी मूल के ये तीनों बच्चों खड्ड के बीचोंबीच खाली जगह पर खेल रहे थे। इस दौरान अचानक खड्ड का जलस्तर बढ़ गया, जिससे बच्चों को खड्ड से बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

बताया जा रहा है कि उक्त बच्चों के साथ उस समय अन्य लोग भी खड्ड में मौजूद थे जाेकि जलस्तर बढ़ता देख तुरंत बाहर निकल आए थे। बच्चाें को खड्ड के बीच में फंसा देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों काे सुरक्षित रैस्क्यू कर लिया।

बता दें कि यह बरसाती खड्ड है। ऊपरी क्षेत्र में भारी बारिश होने के कारण इस खड्ड में अचानक जलस्तर बढ़ जाता है। प्रवासी मूल के इन बच्चों को शायद अंदाजा नहीं था कि खड्ड में इतना पानी आ जाएगा। वहीं घटनास्थल पर बच्चों के परिजन भी पहुंच गए थे। बारिश के चलते पुलिस प्रशासन को बचाव कार्य के दाैरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

त्रिलोकपुर पंचायत प्रधान रजनी चौहान के बोल

उधर, त्रिलोकपुर पंचायत प्रधान रजनी चौहान ने स्थानीय व प्रवासी लोगों से बरसात के दौरान नदी-नालों में न जाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि खैरी खड्ड में फंसे 3 बच्चों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से निकाल लिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...