स्कूली विद्यार्थियों की हिन्दी विषय पर प्रतियोगिता 6 सितम्बर को

--Advertisement--

मंडी 22 अगस्त – अजय सूर्या 

जिला भाषा एवं संस्कृति विभाग मंडी द्वारा 6 सितम्बर को संस्कृति सदन, मंडी में स्कूली छात्रों की हिन्दी विषय पर जिला स्तरीय भाषण, निबंध तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

यह जानकारी जिला भाषा अधिकारी प्रोमिला गुलेरिया ने दी। उन्होंने बताया कि राजकीय कामकाज तथा स्कूलों व महाविद्यालयों की युवा पीढ़ी तक हिन्दी भाषा को प्रोत्साहन देने के लिए भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा समय-समय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में यह प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

उन्होंने बताया कि हिन्दी भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘तकनीकी युग में हिन्दी भाषा’ तथा ‘हिन्दी का वर्तमान और भविष्य’, हिन्दी निबंध लेखन का विषय ‘भारत का गौरव हिन्दी’ तथा ‘आधुनिक शिक्षा पद्धति में हिन्दी की दशा एवं दिशा’ जबकि हिन्दी प्रश्नोतरी प्रतियोगिता में विद्यालय स्तरीय प्रश्नोतरी के लिए हिन्दी साहित्य तथा हिन्दी व्याकरण के आधार पर वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे।

उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार इन प्रतियोगिताओं में सभी का भाग लेना अत्यन्त जरूरी है, इसलिए इच्छुक पाठशाला 4 सितम्बर 2024 तक अपने 9वीं से 12वीं कक्षा तक के तीन विद्यार्थियों के नाम भाषा एवं संस्कृति विभाग के जिला कार्यालय,मंडी में भेजना सुनिश्चित करें।

विजेता प्रतिभागियों को विभाग द्वारा सम्मानित किया जाएगा तथा प्रतियोगिता में पहला व दूसरा स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जायेगा जो कि 12 सितम्बर को गेयटी थियेटर शिमला मंे आयोजित होगी ।

अधिक जानकारी के लिए जिला भाषा अधिकारी मंडी के कार्यालय दूरभाष नम्बर 01905-223315 तथा 9857065800 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...