पैन कार ऐप पर क्लिक करते ही टैक्सी पहुंचेगी आपके घर, कैबिनेट रैंक मंत्री आरएस बाली ने किया शुभारंभ

--Advertisement--

कांगड़ा जिला के युवाओं ने तैयार किया ऐप

धर्मशाला, 16 अगस्त – हिमखबर डेस्क

कांगड़ा जिला में अब ऐप पर क्लिक करते ही टैक्सी आपके घर पहुुंच जाएगी। शुक्रवार को पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक मंत्री आरएस बाली ने धर्मशाला के कुनाल होटल में पैन कार ऐप का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि पैन कार ऐप हिमाचल के कांगड़ा जिला के युवा द्वारा तैयार किया गया है, इस ऐप के माध्यम से उपभोक्ता अपने घर से ही टैक्सी की सेवा पा सकते हैं, उपभोक्ताओं अब टैक्सी स्टैंड इत्यादि जाने से निजात मिलेगी वहीं समय की बचत भी होगी।

आरएएस बाली ने पैन कार ऐप डिवल्प करने के लिए कांगड़ा के युवाओं की टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को प्रौद्योगिकी के सही उपयोग से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की सुविधा के दृष्टिगत सभी विभागों में आधुनिक तकनीक को अपना रही है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी विकास के मद्देनजर राज्य सरकार लोगों को डिजिटल माध्यम से सभी सुविधाएं प्रदान करने के प्रयास कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सभी सामाजिक सुरक्षा सेवाओं की लाभार्थियों तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हिम-एक्सेस नाम से एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि हिम एक्सेस प्लेटफॉर्म प्रदेशवासियों एवं सरकारी क्षेत्र के अधिकारियों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागीय एप्लीकेशन्स की सुविधाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाएगा और इन एप्लीकेशन्स द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का लाभ एक क्लिक पर उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल द्वारा मौजूदा समय में प्रदान की जा रही 261 सेवाओं को भी हिम-एक्सेस प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा। इससे पहले पैन कार ऐप के समन्वयक बलबिंद्र ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि इस ऐप में संबंधित कार चालक से लेकर तमाम जानकारियां उपभोक्ता को उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि यात्रियों की सुरक्षा भी बेहतर बन सके।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर महापौर नीनू शर्मा, पूर्व महापौर जगदेव जग्गी, चैधरी हरभजन सहित विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल पुलिस ने हिरासत में लिए दिल्ली पुलिस के 10 जवान, अवैध गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रोहड़ू क्षेत्र से तीन युवा...

महिला की मौत मामले ने पकड़ा तूल, CBI जांच की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के कोटली क्षेत्र की नीलम की...

गश्त पर निकले वन मित्र पर जानलेवा हमला, आरोपियों ने जान से मारने की दी धमकी

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा जिले के चुराह वनमंडल की...

साहब! तलाक के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा…पूर्व पति कर रहा टॉर्चर; महिला टीचर ने दर्ज करवाया केस

हिमखबर डेस्क  वैवाहिक बंधन टूटने और कानूनी तौर पर तलाक...