ज्वाली – अनिल छांगू
पुलिस थाना ज्वाली के अधीन पौंग झील के बनाड़ा पत्तन में एक व्यक्ति की तैरती हुई लाश मिली है। जानकारी के अनुसार मछुआरों ने गुरुवार रात को झील में तैरती हुई लाश देखी तथा इसकी सूचना पुलिस थाना ज्वाली में दी।
सूचना मिलते ही ज्वाली पुलिस रात को घटनास्थल पर पहुंची तथा स्थानीय लोगों महेंद्र गुलेरिया, हैपी गुलेरिया, रिंकू की मदद से झील से शव को बाहर निकाला।
एसपी नूरपुर अशोक रतन के बोल
एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि पुलिस को झील में तैरती हुई अज्ञात व्यक्ति की लाश मिली है जिसे केस दर्ज कर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस जांच कर रही है।

