धर्मशाला: 8 दिन से लापता चल रहे युवक का क्षत-विक्षत मिला शव

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क                                                                                                     

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते जोगीबाड़ा में एक युवक का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक अज्ञात शव जोगीबाड़ा के पास पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और आगामी कार्रवाई शुरू की। मृतक की पहचान दीप नारायण (38) निवासी राम नगर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि युवक पिछले सात-आठ दिन से लापता था। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्जकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में Bachpan Play School में एडमिशन शुरू, अभिभावकों में उत्साह

शाहपुर - नितिश पठानियां   शाहपुर‌ क्षेत्र के प्रसिद्ध प्ले स्कूल...

हिमाचल में शूलिनी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर की अश्लील चैट वायरल: छात्रों ने खोला मोर्चा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन में स्थित एक शूलिनी यूनिवर्सिटी एक...