एटीएम कार्ड बदलकर युवती से 40 हजार की ठगी, मामला दर्ज

--Advertisement--

एटीएम कार्ड बदलकर युवती से 40 हजार की ठगी, मामला दर्ज

सोलन – रजनीश ठाकुर                                                             

शहर में एक युवती के साथ एटीएम कार्ड बदलकर 40,000 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। वीरवार को शिकायतकर्ता ने पुलिस थाना सदर में शिकायत दर्ज करवाई कि उसने अपनी माता के एटीएम कार्ड से 13.08.2024 को एसबीआई एटीएम, माल रोड सोलन से 1500 रुपये निकाले।

जैसे ही वह एटीएम से बाहर निकली, वहां पहले से मौजूद एक लड़के ने उसे वापस बुलाया और कहा कि एटीएम से स्लिप नहीं निकाली गई है। लड़के के कहने पर जब उसने एटीएम कार्ड मशीन में दोबारा डाला, तो लड़के ने बातों में उलझाकर उसका एटीएम कार्ड बदल दिया।

घर पहुंचने पर युवती को पता चला कि उसकी माता के खाते से कुल 40,000 रुपये की निकासी का मैसेज आया है। बैंक से जानकारी करने पर मालूम हुआ कि 13 अगस्त को 10,000 रुपये, 10,000 रुपये, और 8,500 रुपये की ट्रांजैक्शन एटीएम कार्ड द्वारा की गई थी।
जब उसने अपनी माता का एटीएम कार्ड देखा, तो उस पर “सुरज कुमार” का नाम लिखा था। जिस पर उसने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज़ करवाई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चंबा के बलोठ के 84 चला में बादल फटा, लोहे का पुल बहा; 50 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले

चम्बा - भूषण गुरुंग भरमौर हलके के गैर-जनजातीय क्षेत्र की...

समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, 225 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

हमीरपुर 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन...

रैत में 12 पंचायतों के बीपीएल परिवारों से संवाद, केवल सिंह पठानियां ने दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी

प्रदेश सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी कार्यक्रमों में...

स्वतंत्रता दिवस पर पूर्व सैनिक राजीव को मिली ऑटोमेटिक व्हीलचेयर की सौगात

धर्मशाला, 17 अगस्त - हिमखबर डेस्क स्वतंत्रता दिवस के अवसर...