मोहित महाजन नगर अध्यक्ष व दिव्यांश ठाकुर चुने गए नगरमंत्री

--Advertisement--

मोहित महाजन नगर अध्यक्ष व दिव्यांश ठाकुर चुने गए नगरमंत्री

ज्वाली – शिबू ठाकुर 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा ज्वाली नगर इकाई का विस्तार किया गया। जिसमें मोहित महाजन जी को सर्वसम्मति से नगर अध्यक्ष चुना गया। इस बैठक में चुनाव अधिकारी के रूप में अबिकाश जी रहे व विशेष उपस्थिति जिला संगठन मंत्री नूरपुर अभिषेक राणा रहे।

इसी के साथ साथ नगर उपाध्यक्ष शुभम चौहान ,शिवांश कपूर व नगर सह मंत्री अनिल बाहरी, वरिंदर, आर्यन, को चुना गया। साथ ही नगर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अर्णव, अंश महाजन बने।

नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष मोहित महाजन ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही समाजहित में कार्य करता आ रहा है। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को लेकर योजना भी तैयार कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि संगठन ने जो विश्वास उनपर जताया है उस पर वह खरे उतरेंगे व संगठन विस्तार के लिए कार्य करेंगे।

कार्यकारिणी गठन में विशेष रूप से जिला संगठन मंत्री अभिषेक राणा उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि आज विद्यार्थी परिषद संगठन केवल महाविद्यालय परिसर तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि सर्वव्यापी होकर सामाजिक क्षेत्र में भी कार्य कर रही है बल्कि समाज में युवाओं की क्या भूमिका है इस पर विशेष जोर विद्यार्थी परिषद दे रहा है। आज पूरे भारतवर्ष में विभिन्न सामाजिक कार्यों में विद्यार्थी परिषद संगठन अपना योगदान दे रहा है और बढ़-चढ़कर आगे आ रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पहले पत्नी की तेजधार हथियार से की हत्या, फिर खुद भी लगाई फांसी

चम्बा - भूषण गुरूंग  जिला चंबा के विकास खंड मैहला...

डिप्लोमा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों के साक्षात्कार 23 को

हिमखबर डेस्क  बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी जूपिटर सोलर टैक प्राइवेट...