सांसद कंगना रणौत कल करेंगी समेज और बागीपुल का दौरा, जानें पूरा शेड्यूल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से मची तबाही पर मंडी लोकसभा सीट से सांसद कंगना रणौत ने अजीबोगरीब कमेंट किया था। जिसके बाद अब कंगना रणौत का शेड्यूल जारी हुआ है कि वह कल यानि मंगलवार को समेज और बागीपुल का दौरा करेंगी।

कंगना रणौत सुबह 9 बजे समेज पहुंचेगी और यहां पर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगी। वहीं, इस दौरान कंगना राहत-बचाव कार्य का भी जायजा लेंगी। इसके बाद कंगना रणौत साढ़े बारह बजे के करीब कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल में स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बागीपुल में पहुंचेगी।

गुरुवार को कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि ”मंडी और हिमाचल के कई इलाकों में विनाशकारी बाढ़, बादल फटने और भूस्खलन की वजह से कई लोगों की मौत हो गई है और कई लोग लापता हैं।

मैंने बाढ़ प्रभावित इलाकों के विधायकों और डीसी से बात की, उन्होंने मुझे सलाह दी कि मैं अभी हिमाचल की यात्रा न करूं, क्योंकि कई जगहों पर रेड और ऑरेंज अलर्ट है।”

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...