शाहपुर के पूर्व सैनिक की हार्ट अटैक से मौत

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की नगर पंचायत शाहपुर के गांव झुलाड़ से संबंध रखने वाले पूर्व सैनिक नायक सुभाष चंद का 75 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। उनका सोमवार को अंतिम संस्कार किया गया।

जानकारी के अनुसार चार अगस्त को उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके चलते उन्हें तुरंत सिविल अस्पातल शाहपुर पहुंचाया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक आने के कारण हुई है।

बता दें कि उन्होंने 22 साल तक ईएमई कोर में सेवाएं दी। उनको एक्स सर्विस लीग शाहपुर की ओर से चेयरमैन कैप्टन संसार सिंह की अगुवाई में पूर्व सैनिकों ने श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर कैप्टन संसार सिंह, कैप्टन राकेश कुमार, कैप्टन विजय कुमार, रिंकू कुमार, गगन और बंटू राम आदि पूर्व सैनिकों ने उनको श्रदधांजलि दी।

परिवार की तरफ से स्टेशन हेड क्वाटर धर्मशाला सूचित किया था लेकिन किसी कारण वश वह नहीं आ पाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

करवाचौथ 29 अक्टूबर को, शाम 5:38 से पूजा का शुभ मुहूर्त; रात 8:17 बजे दिखेगा चांद

करवाचौथ का त्योहार 29 अक्टूबर 2026 को मनाया जाएगा,...

दिवाली से पहले आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी

दिवाली से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए...

कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार; 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप जब्त

कांगड़ा जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले का भंडाफोड़...