द्रोणाचार्य सनातकोतर महाविद्यालय रैत में हुई अंतरसदनीय प्रतियोगिता 

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर शिक्षा महाविद्यालय रैत के बीसीए विभाग के स्वाट क्लब ऑफ़ द्रोणाचार्य ने डिजिटल पत्रिका प्रमाण पत्र,विज्ञापन,पोस्टर बनाना जैसी प्रतोगिताओं का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम की शुरुआत बीसीए तृतीया सेमेस्टर के छात्र तरुण ने की। प्रतियोगिता के निर्णायक बीसीए विभागाध्यक्ष राजेश राणा रहे। सभी छात्र-छात्राओं ने उनका स्वागत किया व् उन्हें पुष्पगुछ देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ परवीन कुमार शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को इस तरह की गतिविधियों को करने के लिए उत्साहित किया। इस प्रतियोगिता में सड़सठ छात्र छात्राओं ने भाग लिया और कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया।

परिणाम सवरूप डिजिटल पत्रिका में तरुण और तुषार (बीसीए तृतीया सेमेस्टर ), प्रमाण पत्र में प्रथम तमन्ना और यामिनी, द्वितीय सचिन (बीसीए तृतीया सेमेस्टर), पोस्टर बनाने में प्रथम नेहा और अंशिका,द्वितीय तुषार व् कृतिका, विज्ञापन बनाने में प्रथम अंशुल व् सचिन और द्वितीय कार्तिक व् आकाश विजेता रहे।

ये रहे उपस्थित 

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा.परवीन शर्मा, विभागाध्यक्ष (बीसीए) राजेश राणा, सहायक प्रोफेसर रंजन चौधरी, सहायक प्रोफेसर कशिश कपूर व् सभी अध्यापकवर्ग एवं सभीविद्यार्थी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...