बुरी शक्तियों को भगाने के लिए दी गालियां, एक-दूसरे पर फैंका कीचड़

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या                  

मंडी जनपद के सराज की सुबली वैली में देव सुमुनाग और देव नगलवाणी की धरती पर बुरी शक्तियों को भगाने के लिए 5 दिवसीय हूम मनाया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं और देवलुओं ने बुरी शक्तियों को भगाने के लिए एक-दूसरे पर कीचड़ फैंककर, देव धुनों पर नाटी डालकर और अश्लील गालियां दीं।

बता दें कि यह हूम सराज क्षेत्र की थाना शिवा पंचायत के सुमली में देवता श्री सुमुनाग काे समर्पित है। इसके अलावा यह हूम, विदेशों में मनाए जाने वाले मड फैस्टीवल की याद दिलाता है जो पूरे हिंदुस्तान में एक देवभूमि हिमाचल के सराज में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

देवता के गुर मोहर सिंह ठाकुर ने बताया कि देव सुमुनाग व नलवाणी का हूम सदियों से मनाया जाता है। मेले के समापन पर क्षेत्र की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए बुरी शक्तियों की रोकथाम को लेकर देवता द्वारा एक लकीर खींची गई।

मेले में पहली बार हरियानों के साथ पहुंचे बड़ा देव मतलोड़ा

सुबली वैली में कई वर्षों बाद देव मतलोड़ा अपने 7 हारियों के हरियानों के साथ पूरे लाव-लश्कर से पहुंचे। बता दें कि आराध्य देव मतलोड़ा हर साल इस मेले में सात में से किसी एक हार कारकूनों के साथ शिरकत करते आ रहे थे, लेकिन इस बार अपने सभी हारों के देवलुओं संग पर्व में आए थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में जम्मू के युवक की करतूत, नल से पानी भरने गई महिला के छीने गहने

भटियात - अनिल संवियाल  हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के...

राम रहीम को बड़ी राहत, 24 साल पुराने हत्याकांड मामले में कोर्ट ने किया बरी, सात साल पहले हुई थी उम्रकैद

हिमखबर डेस्क  पत्रकार छत्रपति हत्याकांड मामले में उमर कैद की...

बेहरम बने अमरीका-इजरायल, बच्चों को भी नहीं बख्शा, अब तक 1,332 ईरानी नागरिकों की मौत

हिमखबर डेस्क  ईरान के संयुक्त राष्ट्र में स्थायी प्रतिनिधि अमीर...