पुलिस थाना नालागढ़ के तहत जोघों में पुलिस ने खनन माफिया पर की बड़ी कार्रवाई

--Advertisement--

पुलिस ने अवैध खनन कर रहे तीन वाहनों को किया जप्त, जप्त किए वाहनों में एक जेसीबी और दो ट्रक शामिल, अंधेरे का फायदा उठाकर कर रहे थे सरकारी भूमि पर अवैध खनन

सोलन – रजनीश ठाकुर

जिला पुलिस बद्दी के तहत नालागढ़ पुलिस थाना के अंतर्गत जोघों में पुलिस द्वारा खनन माफिया पर एक बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि अंधेरे का फायदा उठाकर माईनिंग माफिया द्वारा एक जेसीबी मशीन और दो ट्रक लगाकर अवैध खनन किया जा रहा था।

जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर रेड मारकर पहले अवैध खनन का काम बंद करवाया और उसके बाद जेसीबी और दो ट्रैकों को पुलिस ने कब्जे में लेकर माइनिंग माफिया पर बड़ी कार्रवाई की है।

पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और पुलिस आगामी जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जहां-जहां पर भी अवैध खनन किया जाएगा, वहां वहां पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी और किसी भी सूरत में माइनिंग माफिया को बक्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मैं भ्रष्ट नहीं, मुझे घर से घसीट कर जेल में डाला गया, पर अंत में अन्याय की हार हुई: केजरीवाल

दिल्ली  - नवीन चौहान  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक...

शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 बरी, फैसले के बाद रो पड़े आप संयोजक

दिल्ली  - नवीन चौहान  दिल्ली के जिस बहुचर्चित शराब घोटाले के...

महिला अधिकारी ओशिन शर्मा के प्रमोशनल वीडियो की जांच शुरू, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट

हिमखबर डेस्क राजधानी शिमला में तैनात एक महिला प्रशासनिक अधिकारी...

हिमाचल के इस जिले में बदल गई होली के अवकाश की तारीख, डीसी ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों...