प्रशासन ने रैत में बंद पड़ी नालियों को जेसीबी लगा कर किया साफ

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली

प्रशासन ने विकास खंड रैत तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत के गेट से सड़क किनारे नाली जो गाद और खाली पलास्टिक लिफाफों तथा जल शक्ति विभाग द्वारा पानी की आपूर्ति हेतू विशाई पाईप और गंदगी का अंबार जमा होने से पूरी तरह बंद हो चुकी थी को साफ कर एक बेहतर काम किया।

रैत पंचायत के स्थानीय पूर्व वार्ड मेंबर मदन शर्मा ने बताया कि यह उन लोगों को भी एक सीख दी कि सड़क की नाली में जलापूर्ति की पाईप खुले में फैंक देने से किसका नुकसान है।

मदन शर्मा ने बताया कि नाली साफ करने के बाद भी अभी पूरी तरह सफाई नहीं हुई है क्योंकि विकास खंड कार्यालय और स्कूल की आवागमन हेतु बनी पुलियां पूरी तरह इन्हीं पाइपों के कारण जाम होने से बरसात का पानी उछल कर बाहर सड़क किनारे एक तरफ से सड़क की दूसरी तरफ सड़क के दाएं बाएं तैरता देखा जा सकता है जिसमें लोगों द्वारा फैंका कचरा इधर उधर बिखरा नजर आता है।

उन्होंने कहा कि सड़क का किनारा तारकोल सड़क से पहली बारिश में ही कहीं-कहीं दो फुट गहरा हो गया जहां एक तरफ दो पहिया चालक चोटिल होते हैं बहीं यह पानी लोगों के घरों में घुस कर सुख चैन छीन रहा है।

वहीं स्थानिय वासीयों ने प्रशासन से उम्मीद लगाई है कि बंद नाली और पुलियां को भी जल्दी गाद से मुक्ति दिला कर राहत की बयार बिछा कर कृतार्थ करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...