नालागढ़ में 60 हजार रुपये के साथ पकड़ा बीडीसी सदस्य, गाड़ी भी सीज

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

नालागढ़ उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले पुलिस ने एक बीडीसी सदस्य को 60 हजार रुपये के साथ पकड़ा है। पुलिस ने पैसा सीज कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि बीडीसी सदस्य एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने के एवज में लोगों को पैसा बांट रहा था। पुलिस उसका पीछा कर रही थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आ रहा था।

पुलिस ने मंगलवार सायं अंदरोला पुल के समीप उसे ट्रैप किया और उसकी गाड़ी से 60 हजार रुपये मौके से बरामद किए। जब उससे इस पैसे के बारे में जानकारी मांगी तो वह कोई भी जानकारी देने में असमर्थ रहा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

डीएसपी भीष्म ठाकुर के बोल

उधर, डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने बीडीसी सदस्य की कार से 60 हजार रुपये पकड़े हैं। इस व्यक्ति के खिलाफ लंबे समय से शिकायत आ रही थी। पुलिस ने पैसा सीज करने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...